Happy Birthday Prabhupad ji

On 125th Birthday of Prabhupad ji, which will be celebrated soon, following is my offering  

सात्विक जीवन हमको सिखाया

कारणों का कारण कृष्ण बताया

इस्कॉन भी है प्रभु-पाद की देन

गीता भागवत भी सरल बनाया

 

पशु है वो, जो करे बस ये काम

भोजन, मिलन, सुरक्षा और आराम

शिक्षा ये प्रभु-पाद ने सिख लाई

कैसे पहुँचना है वैकुण्ठ धाम

   

जानो, क्या खाना, क्या पीना है

जानो, कैसे हम को जीना है

बस, प्रभु-पाद की बैठो गाड़ी में

जानो, क्या खुद से हमने छीना है

 

क्यूँ इधर उधर भटकना है

ढूंढे रस्तो पर बस चलना है

हर सवाल का जवाब दिया प्रभु-पाद ने

बस सरल हो कर समझना है

 

कैसे करें तुमको कुछ अर्पण

हम ब्धजीव, मैला मन का दर्पण

कृपा करो हम पर प्रभु-पाद

करे कृष्ण को जीवन समर्पण

करे कृष्ण को जीवन समर्पण

 

हरे कृष्णा

श्यामिली


Comments

Post a Comment