सर दर्द की दवा

भागवान, करती हो तुम कमाल

बिन बात के बैठे बैठे हो गया ब्वाल

तुमको मनाने का कोई हल बतादो

मै तो हूँ पति बेचारा, कुछ तो मेरा करो ख्याल

 

सुनो, तुम भी हो, कौन से दूध से धुले

पिचका हुआ मुँह, घुमों फ़िर भी फूले फूले

आज चलेंगे, कल चलेंगे

बड़े नेता हो जैसे, या पुरानी पिक्चर के हीरो मनचले

 

भागवान, सुबह सुबह मत शुरू होना

कुछ नाश्ता तो दो, फ़िर चाहे कुरु होना

समय कम है आज, जरा बिस्तर छोड़ दो

मै हारा तुमसे, बस करो मेरा गुरु होना   

 

सुनो, मै कुरु, तुम क्या खुद को पांडव समझो

नाश्ता अब तो नहीं बनेगा, घर को अब खांडव समझो

याद करो, कैसे मेरे पीछे पीछे आते थे

समझाया तुमने जैज़ सालसा, अब तुम मेरा तांडव समझो  

 

अरे, तुम तो फ़िर से बिगड़ गई

देखो सुबह सुबह फ़िर से आई वही घड़ी

दिन अभी तो बाकी है

लड़ लेना, जाओ रसोई है खाली पड़ी

 

सुनो, सर दर्द अब तुमने मेरा कर दिया

अब भोला-पन मुझको, ना दिखलाओ तुम

इधर उधर की बातें छोडो

जरा आकर सर मेरा थोड़ा दबाओ तुम

 

अब ऑफिस जाने का समय हुआ

सर के लिए कर दूंगा दुआ

कुछ खाना मिलेगा तो बोलो

पड़ोसन का नियोता भी है आया हुआ

 

जाओ सुनो, वहीँ तुम खा लेना

देखूँ क्या देगी, वो तुमको भला

कितने दिन नखरे वो उठाएगी

कैसे टालेगी वो अपनी बला

 

अच्छा माफ़ करो अब खत्म करो

क्या बनाना है तुम ही हुक्म करो

आज ऑफिस से छुट्टी लेता हूँ

पगार कटेगी, शोपिंग में एक सूट कम करो

 

अरे, कैसा गज़ब तुम करते हो

मै तो हूँ भली चंगी

क्या मज़ाक भी नहीं कर सकती

आने ना दूंगी कभी मै तंगी

 

चलो झटपट से तुम ऑफिस जाओ

थोड़ी तनख्वाह अपनी बढवाओ

माँल में अब तो सेल लगी है

१० साड़ी लूँगी, तुम भी चलो १ सूट सिलवाओ

           

फ़िर तुमने ली, अपनी बात मनवा

ठहरो रखती हूँ, अभी मै तवा

तुम बड़े ही वो हो, पर भूलना नहीं,

शौपिंग ही है सर दर्द की दवा

शौपिंग ही है सर दर्द की दवा

 

श्यामिली  


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

आज वो लाड़ली से नार हो गयी

Stress Stress Stress

Yes, I am Turning Forty