Posts

Happy Janmashtami!

Hare Krishna to everyone May Lord Krishna fill your home with lots of happiness.  Let there be love, happiness and laughter in your life with Lord Krishna's blessings.  May Sri Sri Radha Radhika Raman ji , Krishna Balram ji , Sri Sri Gaur NitaiJi , Shri Shri Jagannath Subhadra maharani ji keep engage you in HIS services and always bless you Wishing you and your family a very Happy Janmashtami!   कोई कहे, तोहे मुरली मनोहर कोई कहे, तोहे वंसी व्जैया जाकी भावना, रही जैसी धरे रूप वैसा, कृष्ण कन्हैया   पल पल कंस को, मृत्यु दिखाई प्रभु संग गोपियां,   रास रचाई दरस को तरसे, देवकी माई मधुर लीला, कैसी रचाई जिसने जैसा, कर्म किया फल पाया तोसे, कृष्ण मुरारी जाकी भावना, रही जैसी धरे रूप वैसा, गिरवर धारी   धोबी का , किया संहार कुब्जा का , किया उद्धार अर्जुन पर किन्ही , कृपा अपरम्पार अब दीन लगाओ , भवसागर पार दर्सन कर ,   दर्सन को तरसे प्यास जगाओ , हे निरंजन जाकी भावना रही जैसी ...

मरहम

  म रहम मत लगा द ेना नासूर को रहने दे अब मेरा कुछ पल और इसको जीने दे इसे हमदम रहने दे  अब  मेरा   तू न था जब, मेरे साथ ये ही तो था, दिन और रात दिखाये इसने, खूब तेरे ख़्वाब रखा बांधे, इसने साथ तेरा मरहम मत लगा देना नासूर को रहने, दे अब मेरा   दुनियां ने, कितना समझाया साथ इसका मेरा, छुट ना पाया रिश्ता तू तो निभा ना पाया साथ निभाया सदा इसने मेरा मरहम मत लगा देना नासूर को रहने दे  अब   मेरा   दिन ढला है , शाम भी जाने दे ना बेब्स बना , झूठ से दिल बहलाने दे ना छू, मेरे टुकड़ों को , बहाने से ना जोड़ पाऊं , इस बार अक्स मेरा कुछ पल और इसको जीने दे इसे हमदम रहने दे  अब   मेरा   बिन तेरे जीना सीख लिया कर मौज, ना कर मेरी चिंता तूने जो भी किया, क्या खूब किया हमदम ना बना , हमगम ना बन मेरा     म रहम मत लगा द ेना नासूर को रहने दे  अब   मेरा कुछ पल और इसको जीने दे इसे हमदम रहने दे  अब   मेरा     श्यामिली

एक वो है

  एक वो है की, याद हमें करते नहीं       एक हम है की, शायर हुए जाते है        एक वो है की, जहाँ में मसरूफ है एक हम है की, याद में जिए जाते है एक वो है की, मयखाने है उनको बहुत एक हम है की, अश्क़ पिए जाते है एक वो है की, खोजते रिश्ते नए   एक हम है की, बँधते चले जाते है एक वो है की, याद नहीं कोई दिन एक हम है की, घड़ियाँ गिने जाते है एक वो है की, मिलना भी है नागवार एक हम है की, इबादत किये जातें है एक वो है की, दिल से ना पहुंचे दिल तक एक हम है की, सजदे किये जाती है एक वो है की, जस्बात से बेपरवाह है एक हम है की, आयते पढ़ें जाते है एक वो है की , ज़माने से खफा है एक हम है की, दर्द दिल में ही दबाते है एक वो है की , दीवाने है जहाँ के एक हम है की , उनकी आरजू किए जाते है     एक वो है की , पा ना सके हमको एक हम है की , उनके ही हुए जाते है श्यामिली 

इंतज़ार

  तुझे भूलने की चाह अब ना-गवार सी लगती है बुरा बोलो, चाहे भला जिंदगी अब कारगर लगती है   तेरा जाना यूँ तो जानलेवा ही था   तेरे कमरे की फिजाँ आज भी खुशबूदार लगती हैं   चौखट की तरह दर पर खड़े ही रह गए हम तेरे कदमों की आहट    मुझे बारम्बार लगती है   तेरे बिना ही तुझको चाहा है मैंने कब से तेरे वजूद की माजूदगी तुझसे ज्यादा वफ़ादार लगती है   तूने कहा था साथी तू साथ सदा निभाएगा तेरी बेवफाई आज भी मुझको इकरार ही लगती है   दिल्फेक ना समझना ना ही वक़्त की फ़िराक में हूँ मेरी जिंदगी अब भी तेरी हाँ की, कतार में लगती है   क्या- क्या चाहत थी दिल-ए-नादान की तेरी महफ़िल मेरी कब्र के इंतज़ार में लगती है     श्यामिली

बारिश

  जिसके आने से, मैं खिलती थी जिसके मिलने को, मैं तरसती थी झूम-झूम के नाचती थी झूम-झूम के, थिरकती थी आज वो जी का, जंजाल हो गई ज़िन्दगी बारिश में, बेहाल हो गई   एक घटें का सफ़र, तीन घन्टे का हुआ सफ़र हुआ मुहाल , ना मांगी जाए दुआ कहीं गढ़ढे, कहीं खढ्ढे, कहीं जमा हुआ है पानी घर पर होते तो पकोड़े तलते   पर बदल गई कहानी   लफ्जों में भी कैसी   नमीं आने लगी है लम्बा सफ़र हुआ   जिंदगी थकाने लगी है ना आस बची ना प्यास बची बारिश की बूंदें भी हमको सुखाने लगी है        दिल भी है कमबख्त ना माने ये कहीं अपनी ही दौड़ में ज़ाया करे जिंदगी क्या चाहे क्या मांगे ना इसको खुद पता बारिश के बहाने करें अश्कों को विदा   कैसी होती थी बारिश अब क्या हो गई है कितना जी हूँ इसके संग पर लगती अजनबी है ना जाने क्यूँ ये अब मुझे भीगा नहीं पाती ना किसी को याद मेरी दिलाये ना किसी को मेरी याद है आती   लगता है सपने भी अब, प्रैक्टिकल हो चुके है ना दिल दुखता है अब ज़ज्बात...

Happy Guru Purnima

Hare Krishna गुरु गोविन्द दोऊ खड़े , काके लागू पाय | बलिहारी गुरु आपने , गोविन्द दियो बताय || A very Happy Guru Purnima to you, I have learnt a lot from you, always be with me and keep showering your blessings.  Few lines, I am trying to dedicate on Guru Purnima to our Spiritual Guru, Hope you will like it.  आपके नक्श-ए-कदमों पर, गुरु देव, हम कैसे चले आप दया के सागर , हम पापों में, है घिरे   आपके समझाने पर, समझ आया गीता का ज्ञान क्युं और कैसे लेना है, हमें सिर्फ कृष्ण का नाम      क्या कानून जरुरी है , वर्ना क्या होगा अंजाम हम हिन्दू मुस्लिम बन गए , भूले बनना बस इंसान    आप जो हाथ पकड़लें , हो जाए जिंदगी की सुबह कृष्ण को ढूंढने लगें , फ़िर से, हरसू, हर जगह   आपके साथ का आसरा जो हो जाए मुरीद की मुरादे को, जैसे पर लग जाए   तेरे-मेरे झगडे की खत्म हो जाए बिसात आप बारिश-ए-रहमत करें, बने हमारी बात   हाँ , कहा था आपने , आप कृष्ण के दासो के दास हो हम भी आपके दास बने, हमें भी दुआ दो   एक नज़...

फ़लसफ़ा

अदा तेरी है या , तू अब भी खफ़ा है तेरे माथे की सिलवट, बनी अब सज़ा है   क्यूँ घेरे तुझे है, मायूसी के बादल, इनसे गहरी तो मेरी, जुल्फ़ की घटा है   क्या खोया है तूने, जमाना गवां कर क्या खोया है तूने, जमाना गवां कर मेरा साथ है तो, ना कुछ भी लुटा है   है माना अँधेरे-भरी, ये डगर अब आ , रोशनी के लिए, मैंने खुद को तपा है   क्यूँ आँखें है नम, क्या जकड़ें हैं गम तेरी ये इक हँसी, साँसों की वजह है बस, तेरी ये इक हँसी, साँसों की वजह है   बड़े हमदर्द होंगें, चाहे आज़माले बड़े हमदर्द होंगें, चाहे आज़माले खुद को खोकर, कोई क्या, हुआ तुझपर फ़िदा है   ना जज़्बात देख , ना हालात देख कितने आए गए , हुआ कौन फनाह है           तेरी-मेरी कहानी , कभी बदलेगी जानी तेरी-मेरी कहानी , कभी बदलेगी जानी मेरे जीने का बस , यहीं फ़लसफ़ा है   श्यामिली