गर जुड़ जाओगे योग से



पंजे खीचे , घुटने सीधे
बाज़ू उप्पर, साँसे रोकें
बच जाओगे हर रोग से
गर जुड़ जाओगे योग से

कम में ही है ज़्यादा
गर समझ लो ये क़ायदा
जान जाओगे संजोग से
गर जुड़ जाओगे योग से

सूक्ष्म क्रियाएँ करते जाओं
गहरी साँसे भरते जाओं
जानो ख़ुद ही प्रयोग से
गर जुड़ जाओगे योग से

जितना धीरे उतना तेज़
चिंताओ को आगे भेजं
जोगी बन जाओंगे जोग से
गर जुड़ जाओगे योग से
 
पेट दबाओ, गैस भगाओ
तन और मन प्रबल बनाओ
बच जोओगे निन्द्रा लोभ से
गर जुड़ जाओगे योग से

चलो उठो अब मान भी जाओ
क्रम करो न केवल ज्ञान बड़ाओ
बच जाओगे हर रोग से
गर जुड़ जाओगे योग से

श्यामिली

Comments

Post a Comment