याराना

  

यारा अपनी यारी को

मैंने अब पहचाना

याद रहा क्या तुझको

तेरा मेरा याराना

 

वो पल वहीँ रुका है

जिस पल में तू गया था

किस मोड़ पर मुड़े वो

क्या रोग लग गया था

तेरा रस्ता देखे, भुला    

तेरे पीछे पीछे आना   

याद रहा क्या तुझको

तेरा मेरा याराना

 

तू जान तो गया था

मेरी साँस है तुझी से

क्यूँ तूने था चुराया

मुझको खुद ही मुझी से

ना तूने मुझे छोड़ा

ना तूने अपनाया

याद रहा क्या तुझको

तेरा मेरा याराना

 

इक उम्र कट गयी है

अब तो रिहा करदे

मेरी साँस घट रही है

चाहे झूठी हाँ ही करदे

ये भी पल गर बीता

हाथ नहीं कुछ आना

याद रहा क्या तुझको

तेरा मेरा याराना

यारा अपनी यारी को

मैंने अब पहचाना

याद रहा क्या तुझको

तेरा मेरा याराना

श्यामिली

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

आज वो लाड़ली से नार हो गयी

Yes, I am Turning Forty

इतनी सी तो मानोगे